राजस्थान के चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी की इंट्री, महिला वोटर्स को साधने की कोशिश में गहलोत सरकार

पायलट के निर्वाचन क्षेत्र वाले जिले में जनसभा करके कई संदेश देने की कोशिश

राजस्थान के चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी की इंट्री, महिला वोटर्स को साधने की कोशिश में गहलोत सरकार

जयपुर। राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, यहां बड़े-बड़े नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। यहां दो बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों पार्टियों के हाईकमान राजस्थान के लिए खास रणनीति तैयार कर रहे हैं। भाजपा को जहां विश्वास है कि इस बार उसकी सरकार बनेगी तो कांग्रेस का मानना है कि गहलोत सरकार ने अच्छा काम किया है, इसलिए कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। भाजपा की ओर से निकाली गई परिवर्तन यात्रा में बड़े-बड़े नेता शिरकत कर चुके हैं, वहीं अब कांग्रेस की ओर से भी बड़े नेताओं का दौरा शुरू हो चुका है। एक पहलू यह भी है कि दोनों पार्टियां बड़े चेहरे और बड़े नेताओं के दौरे पर निर्भर है। स्थानीय नेताओं पर इस बार कम भरोसा दिखाया जा रहा है। इसका मुख्य कारण दोनों ही पार्टियों के कुछ नेताओं के बीच असंतोष है। पार्टी भी ये बात अच्छी तरह से जानती है। इसलिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। कुछ नेताओं में तो इतना असंतोष और नाराजगी है कि पाला बदलने की सोच रहे हैं और चुनाव से पहले यह होना लाजिमी भी है। अब बात कांग्रेस की करें तो यहां चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका की टोंक जिले के निवाई (टोंक) में सभा रखी गई है। इस सभा से पहले निवाई के झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग होगी। इस योजना की लॉन्चिंग प्रियंका गांधी की मौजूदगी में करवाने के सियासी मायने हैं। दरअसल, सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र वाले जिले में प्रियंका गांधी की सभा को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। निवाई की सभा में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहेंगे।

प्रियंका की इस सभा में कई सियासी संदेश छिपे हैं
सचिन पायलट के सीडब्ल्यूसी मेंबर बनने के बाद प्रियंका गांधी की यह पहली सभा है। प्रियंका गांधी को पायलट के बड़े पैरोकार नेताओं में माना जाता है। पायलट को सीडब्ल्यूसी मेंबर बनाने के बाद हो रही रही इस सभा में कई सियासी संदेश छिपे हैं। वहीं, आपको बता दें कि अब तक शहरों में आठ रुपए में खाने की योजना चल रही है। गहलोत ने गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। इसे इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण के नाम से चलाया जाएगा। चुनावी साल में कस्बों और गांवों में आठ रुपए में खाने की योजना को सियासी फायदे के हिसाब से अहम माना जा रहा है।

gandhi1

महिला वोटर्स को साधने की कोशिश में गहलोत 
गौरतलब है कि गहलोत सरकार महिला वोटर्स पर विशेष फोकस कर रही है। इसके तहत 25 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दे रही है। महिलाओं के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी फंड, फ्री राशन सहित कई योजनाएं शुरू की हैं। कांग्रेस इन योजनाओं के जरिए अब विधानसभा चुनावों में महिला वोटर्स को मैसेज देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। प्रियंका गांधी की सभा और इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग के पीछे यही रणनीति है। 

राजस्थान सबसे ज्यादा फोकस में, बड़े-बड़े नेताओं के दौरे हो रहे
राजस्थान में दोनों ही बड़ी पार्टियों का विशेष फोकस है। यहां कांग्रेस और भाजपा के बड़े-बड़े नेता लगातार दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस की बात करें तो राजस्थान में पिछले एक महीने में कांग्रेस के टॉप नेताओं की सभाएं हो रही है। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में राहुल गांधी की सभा हुई थी। 6 सितंबर को कांग्रेस भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन खड़गे की सभा करवाई थी। इस सभा में खड़गे से कामधेनु बीमा योजना की लॉन्चिंग करवाई गई। खड़गे की सभा के चार दिन बाद ही टोंक के निवाई में प्रियंका गांधी की सभा है। इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा अब बड़े नेताओं के लगातार दौरे और सभाएं होती रहेंगी। राजस्थान में पार्टी के लिए अच्छा माहौल है, हम राजस्थान में सरकार रिपीट करेंगे।

Latest News

डूंगरपुर के 33259 लाभार्थियों के खाते में भेजी इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि डूंगरपुर के 33259 लाभार्थियों के खाते में भेजी इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि
डूंगरपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि जिले के 33259 लाभार्थियों के खातों में...
बांसवाड़ा का मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित होगा, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा को डूबता हुआ जहाज बताया, बोले- राजस्थान में कांग्रेस मजबूत
राहुल गांधी ने राजस्थान में टक्कर वाली बात बोल कार्यकर्ताओं-नेताओं को क्या संदेश दिया?
राजस्थान में पीएम मोदी ने फूंका चुनाव बिगुल, भाजपा नेता क्या अब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे?
राहुल गांधी चुनावी सभाओं में महिला आरक्षण बिल का उठा रहे मुद्दा, क्या राजस्थान चुनाव में मिलेगा इसका फायदा?
वसुंधरा राजे ने किया साफ- केंद्र की राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं, राजस्थान में ही रहकर करेंगी जनसेवा