डूंगरपुर: मंत्री मालवीया ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, इस बार भी जीत की जताई संभावना

महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने सरोदा में उप तहसील और ओबरी में तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

डूंगरपुर: मंत्री मालवीया ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, इस बार भी जीत की जताई संभावना

डूंगरपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इस क्रम में कांग्रेस नेता और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया के साथ सरोदा में उप तहसील और ओबरी में तहसील कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री मालवीया ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में वातारण होने का दावा किया और भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पर निशाना साधा।

राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गिनाया
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सरोदा में उप तहसील और ओबरी में तहसील कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष वल्लभभाई पाटीदार और सागवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री आमसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री मालवीया ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि वे पूरे राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। 

कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल देखने को मिल रहा है
जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल देखने को मिल रहा है, वो उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा है। उन्होंने आमजन से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आव्हान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के रिपीट होने पर डूंगरपुर, बांसवाडा और प्रतापगढ़ जिलों में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे, इसके लिए एक मास्टर प्लान बनाकर राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाने का वादा किया है। इस मौके पर मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा भी निशाना साधा।

Latest News

डूंगरपुर के 33259 लाभार्थियों के खाते में भेजी इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि डूंगरपुर के 33259 लाभार्थियों के खाते में भेजी इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि
डूंगरपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि जिले के 33259 लाभार्थियों के खातों में...
बांसवाड़ा का मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित होगा, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा को डूबता हुआ जहाज बताया, बोले- राजस्थान में कांग्रेस मजबूत
राहुल गांधी ने राजस्थान में टक्कर वाली बात बोल कार्यकर्ताओं-नेताओं को क्या संदेश दिया?
राजस्थान में पीएम मोदी ने फूंका चुनाव बिगुल, भाजपा नेता क्या अब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे?
राहुल गांधी चुनावी सभाओं में महिला आरक्षण बिल का उठा रहे मुद्दा, क्या राजस्थान चुनाव में मिलेगा इसका फायदा?
वसुंधरा राजे ने किया साफ- केंद्र की राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं, राजस्थान में ही रहकर करेंगी जनसेवा