राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर आप ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजरें राजस्थान पर

राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर आप ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया

डूंगरपुर। आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड बना लिया है। इसके लिए पार्टी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। आप को उम्मीद है कि जैसे दिल्ली और पंजाब में उसकी सरकार बनी है उसी तरह राजस्थान में भी सफलता हासिल करेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कटारा की मौजूदगी में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में विधानसभा चुनाव से जुड़े मुख्य मुद्दों के साथ ही पार्टी नेताओं ने कई लुभावनी घोषणाएं कीं। आप नेताओं ने कहा कि आप राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

भाजपा और कांग्रेस दोनों की नीतियों से आमजन निराश हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कटारा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग परेशान हो गया है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नीतियों से आमजन निराश हैं। लोग अब तीसरे मोर्चे की तरफ नजर दौड़ा रहे हैं। जिले सहित प्रदेश में आज स्थितियां ऐसी हो गई हैं कि माता-पिता बच्चियों को स्कूल भेजते हैं, तो इस चिंता में परेशान रहते हैं कि वापस लौटेगी या नहीं। प्रदेश में चोरी, लूट, हत्याओं की घटनाएं आम बात हो गई है।  भारत 

आप ने की ये चुनावी घोषणाएं

  1. 24 घंटे बिजली और हर उपभोक्ता को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली
  2. -पारदर्शी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाएं करवाना
  3. मोहल्ला क्लिनिक खोलना।
  4. पुलिस और सैन्य कर्मियों को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि।
  5. हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए।
  6. संविदा, ठेकाकर्मी को स्थायी करना।

युवाओं का साथ लेकर हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कटारा ने कहा कि युवाओं का विजन सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने लिया। युवाओं का साथ लेकर हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। जिला महामंत्री भरत जोशी ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा, चिकित्सा को सुधारते हुए अपराध मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। पार्टी अन्य पार्टियों की तरह घोषणा पत्र जारी नहीं कर गारंटी पत्र जारी कर रही है। जनता से किए गए वादे हर हाल में पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन कोटेड भी मौजूद रहे।

Latest News

डूंगरपुर के 33259 लाभार्थियों के खाते में भेजी इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि डूंगरपुर के 33259 लाभार्थियों के खाते में भेजी इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि
डूंगरपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की राशि जिले के 33259 लाभार्थियों के खातों में...
बांसवाड़ा का मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित होगा, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा को डूबता हुआ जहाज बताया, बोले- राजस्थान में कांग्रेस मजबूत
राहुल गांधी ने राजस्थान में टक्कर वाली बात बोल कार्यकर्ताओं-नेताओं को क्या संदेश दिया?
राजस्थान में पीएम मोदी ने फूंका चुनाव बिगुल, भाजपा नेता क्या अब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे?
राहुल गांधी चुनावी सभाओं में महिला आरक्षण बिल का उठा रहे मुद्दा, क्या राजस्थान चुनाव में मिलेगा इसका फायदा?
वसुंधरा राजे ने किया साफ- केंद्र की राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं, राजस्थान में ही रहकर करेंगी जनसेवा